Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी के पंडाल का हुआ भूमि पूजन

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी कांड्रा कॉलोनी द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए गुरुवार सुबह भूमि पूजन किया गया. भूमिपूजन पं श्यामा प्रसाद बनर्जी के द्वारा और श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई. भूमि पूजन के मौके पर कमेटी के अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा ने बताया कि श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी कांड्रा कॉलोनी द्वारा लगभग 1951 से लगातार पूजा किया जा रहा है. 15 अक्टूबर को प्रातः 5 बजे से कलश स्थापना के साथ मां का विधिवत पूजा अर्चना और आराधना शुरू हो जाएगी जो 24 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ सम्पन्न होगा. महाअष्टमी व महानवमी को महाआरती के साथ महाभोग का वितरण किया जाएगा. भूमि पूजन के अवसर पर अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा, त्रिनाथ राव, साधन दास, सुशील वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय, महासचिव के. दुर्गा राव, विजय महतो, राजू मंडल, राजगोपाल वार्ष्णेय, चन्दन सिंह, स्वाधीन महतो, साई राव, विनोद सेन, रंजीत सेन, आदित्य चौधरी, कपीश सिंह, ऋतिक प्रसाद, विक्की मिश्रा, अमन गुप्ता आदि सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-devotees-offered-prayers-on-anant-chaturdashi/">नोवामुंडी

: अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही