Search

 
 
 

आदित्यपुर : मोती नगर में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर हुआ भूमिपूजन व ध्वजारोहण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित मोती नगर वास्तु विहार कॉलोनी के शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में आगामी 22 अप्रैल से सात दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ आयोजन किया जाना है. मंगलवार को चैत्र प्रतिपदा नव वर्ष के मौके पर यज्ञ आयोजन को लेकर वैदिक मंत्रोचार के बीच भूमिपूजन और ध्वजारोहण किया गया. आयोजन समिति के अध्यक्ष अभय झा ने बताया कि यह महायज्ञ 22 अप्रैल से प्रारंभ होकर 28 अप्रैल तक चलेगा. इस सात दिवसीय महायज्ञ में अयोध्या से साध्वी प्रिया शास्त्री पधारेंगी जो अपना प्रवचन करेंगी. इसके अलावा महायज्ञ में राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित आचार्य देवेश शुक्ला भी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-poonam-sahai-surrenders-in-court-in-abm-college-scam-case/">जमशेदपुर

: एबीएम कॉलेज घोटाला मामले में डॉ पूनम सहाय ने कोर्ट में किया सरेंडर

विश्व और समाज कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है यज्ञ का आयोजन

मंगलवार को यज्ञ स्थल पर पूजा आयोजन से पूर्व ध्वजारोहण कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष अभय झा और महासचिव पंकज कुमार के द्वारा किया गया. आचार्य आनंद प्रकाश तिवारी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया. अभय झा ने बताया कि विश्व और समाज कल्याण के उद्देश्य से महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. सात दिवसीय यज्ञ को लेकर मेले का भी आयोजन होगा. उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में यज्ञ का आयोजन जागृति मैदान में कराया जाना था लेकिन कोरोना प्रकोप के चलते इसे रद्द कर दिया गया था, उस संकल्प को अब पूरा किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही