Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एमआईजी सार्वजनिक काली पूजा कमेटी के पंडाल का हुआ भूमिपूजन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर एमआईजी कॉलोनी सार्वजनिक काली पूजा कमेटी के भूमिपूजन में रविवार को गणमान्यों ने पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया. यहां 23 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय पंडाल का उद्घाटन करेंगे. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम 26 अक्टूबर को होगा जिसमें बिहार की लोकगायिका अनुपमा यादव अपनी भक्तिमय प्रस्तुति देंगी. भूमिपूजन के मौके पर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के अलावा अमरप्रीत सिंह काले, जियाडा क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन, ऑटो क्लस्टर के एमडी एस एन ठाकुर, समाजसेवी आरके सिन्हा, मेयर विनोद श्रीवास्तव, ब्रजभूषण सिंह, छात्र नेता अजय सिंह, भाजपा नेता अजय सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-inter-school-educational-competition-organized-in-saraswati-shishu-mandir-high-school/">सरायकेला

: सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में अंतर विद्यालय शैक्षणिक प्रतियोगिता आयोजित

23 वर्षों से हो रही है पूजा

सभी ने पूजन कर काली पूजा पंडाल निर्माण सह पूजन के लिए ध्वजारोहण किया. यहां पिछले 23 वर्षों से मां काली पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है. इस मौके पर पूजा कमेटी के चेयरमैन समरेंद्र प्रताप सिंह, महासचिव संजय पांडे, उपाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, प्रभात कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, सुनील तिवारी, कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, रवि कुमार, सचिव कौशल कुमार, मुकुल दासगुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह, संरक्षक केके सिंह, लाल बहादुर सिंह, विजय कुमार सिंह, कमेटी के सदस्य मुन्ना जी, अखिलेश कुमार सिंह आदि सभी सदस्यगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-natiya-kalam-contest-between-the-children-of-madrasa/">चांडिल

: मदरसा के बच्चों के बीच कराया नातिया-कलाम का मुकाबला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही