Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में मुख्य सड़क पर नीलाचल कंपनी के खड़े ट्रेलर से टकराकर रघुनाथपुर निवासी मुनी राम मुर्मू गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई. बताया जाता है कि कांड्रा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी मुनीराम मुर्मू शाम को वापस अपने रघुनाथपुर स्थित घर लौट रहे थे. तभी घर से कुछ दूर पहले ही तेज रफ्तार बोलेरो को बचाने के क्रम में उनकी बाइक खड़े टेलर से आ टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रेलर के पिछले हिस्से में घुस गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-72-hour-akhand-harinam-sankirtan-at-shankosai-hari-temple-from-april-26-kalash-yatra-taken-out/">जमशेदपुर
: शंकोसाई हरि मंदिर में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन 26 अप्रैल से, निकाली गई कलश यात्रा घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने कांड्रा पुलिस और एंबुलेंस को दी. घायल को एंबुलेंस से जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. बता दें कि कांड्रा टोल ब्रिज से लेकर फ्लाईओवर तक प्रतिदिन सड़कों पर आधुनिक और नीलाचल कंपनी के ट्रक व ट्रेलर खड़े रहते हैं. इससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. बावजूद इसके परिवहन विभाग और जिला प्रशासन मौन है. इस घटना को लेकर एक बार फिर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. कांड्रा पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है. [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : कांड्रा में खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार की मौत

Leave a Comment