Adityapur (Sanjeev Mehta) : रविवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब चौक से गम्हरिया के सामरम निवासी राकेश कैवर्त का बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. बाइक चोरों ने उस समय बाइक चोरी की जब वे दिन के 3 बजे अल्ट्रासाउंड के संबंध में पूछताछ करने अमन कलर अल्ट्रासाउंड आये थे. तब राकेश ने टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस रोड पर अपनी बाइक जेएच 05सीए-6308 खड़ी कर क्लिनिक के अंदर गए. इसी दौरान एक अज्ञात युवक बाइक चुराकर ले भागा. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. कैमरे में पहले दो युवक एक बाइक पर आता है. उसमें से एक युवक अपनी जेब से चाबी निकालकर राकेश कैवर्त की बाइक में लगा देता है. फिर थोड़ी देर इधर-उधर घूमने के बाद आसानी से बाइक लेकर जमशेदपुर की तरफ जाता दिख रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-three-day-sanatan-dharma-sammelan-and-conclusion-of-shrimad-bhagwat-katha/">चांडिल
: तीन दिवसीय सनातन धर्म सम्मेलन एवं श्रीमद्भागवत कथा का समापन [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : शेरे पंजाब चौक से दोपहर 3 बजे बाइक की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते दिखा चोर

Leave a Comment