Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर पुलिस ने वर्गीडीह निवासी काला चांद गोराई की चोरी हुई बाइक (जेएच 05 बीडी 8849) को आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 10 स्थित हरिजन बस्ती से आनंद मांझी के घर से बरामद कर लिया है. पुलिस ने बाइक के साथ आनंद मांझी को भी गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर सालडीह बस्ती से एक और चोरी की बाइक बरामद की गई है. पुलिस ने बुधवार की शाम आरोपी आनंद मांझी को जेल भेज दिया. यह जानकारी थाना प्रभारी राजन कुमार ने बुधवार की शाम को प्रेस वार्ता कर दी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-uncontrolled-truck-collided-with-tree-driver-injured/">चाकुलिया
: अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक घायल [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : बाइक चोर को आदित्यपुर पुलिस ने भेजा जेल, बाइक बरामद

Leave a Comment