Search

 
 
 

आदित्यपुर : बाइकर्स गैंग झपट्टा मार लड़कियों से छीन रहे मोबाइल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में बाइकर्स गैंग ट्यूशन पढ़ने वाली लड़कियों को निशाना बना सुनसान इलाके में अकेली लड़की देख झपट्टा मार उनके मोबाइल छीन रहे हैं. ऐसी छह घटनाएं पिछले 2 दिन में सामने आए हैं. हालांकि इनमें से एक भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है, थाने में पीड़ित लड़कियों से गुमशुदगी का आवेदन लिखा कर लिया जा रहा है. बीती सोमवार की देर शाम ऐसी ही एक घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र के राम मड़ैया बस्ती की रहने वाली छात्रा मनीषा कर्मकार के साथ घटित हुई. वह डब्ल्यू टाइप से ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी कि एक बाइक पर सवार दो लड़कों ने उनसे मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया और फरार हो गए. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-loot-in-sadar-bazars-potato-store-absconding-with-a-box-of-straw/">चाईबासा

: सदर बाजार के आलू भंडार में लूट, गल्ले के बक्से को लेकर फरार

कोर्ट का चक्कर नहीं लगाना पड़े इसलिए गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई जाती है

हालांकि वह चिल्लाई लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की. वह थाने में जाकर सारी वाक्या बताई लेकिन मनीषा से मोबाइल गुम होने का आवेदन लेकर वापस घर भेज दिया गया. ऐसी ही घटना रविवार को प्रभात पार्क वार्ड 17 में घटित हुई थी, ट्यूशन पढ़कर लौट रही एक इंटरमीडिएट की छात्रा से बाइक सवार युवक ने मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया था, जब इसकी शिकायत लेकर समाजसेवी युवक शानू सिंह थाना पहुंचे तो उन्हें भी पुलिस छिनतई के बजाय गुमशुदगी का आवेदन देने को कहा और गुमशुदगी की ही प्राथमिकी दर्ज कर वापस भेजा. मोबाइल छिनतई के मामले में पुलिस वाले भुक्तभोगी को यह कहकर गुमशुदगी का आवेदन देने को कहते हैं कि भविष्य में यदि मोबाइल बरामद हुआ तो उन्हें कोर्ट का चक्कर लगाने के बजाय थाने से ही बरामद मोबाइल वापस कर दी जाएगी. आदित्यपुर में छोटी मोटी चोरी और मोबाइल छिनतई के पीछे ब्राउन शुगर खरीदने व उसका सेवन करने का मामला सामने आता है, जिसके आदी युवक इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं, जिसे कम करने या रोकने में पुलिस नाकामयाब साबित हो रही है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-deepak-bijan-held-public-court-in-chandwari/">चाईबासा

: विधायक दीपक बिरुवा ने चांदवारी में लगाया जनता दरबार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही