Search

 
 
 

आदित्यपुर : सेवा दिवस के रूप में मनेगा युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा का जन्मदिन 5 अगस्त को मोर्चा के सदस्यों ने सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी मंगलवार को आदित्यपुर के मोतीनगर के मार्ग संख्या 4 स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता में मोर्चा के पदाधिकारियों ने दी. राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर मार्ग संख्या 19 स्थित आदिवासी कल्याण समिति के कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-incessant-rains-disrupted-life-dense-fog-covered-the-area/">किरीबुरू

: लगातार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, क्षेत्र में घना कोहरा छाया
वहीं झंडोत्तोलन उपरांत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद कल्याण कुंज में एक सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. वहीं दोनों जिलों में पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया जाएगा. पत्रकार वार्ता में कोल्हान प्रभारी पवन श्रीवास्तव, महसचिव विकास सिन्हा, मुकुल महतो, उषा त्रिवेदी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही