Search

 
 
 

आदित्यपुर : भाजपा ने संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों को जोड़ा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के नौ सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा जनसंपर्क अभियान चला रही है. इसी क्रम में रविवार को जिला भाजपा द्वारा आरआईटी क्षेत्र में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम चलाया गया. इसके तहत समाज के प्रबुद्धजनों के घर-घर जाकर उन्हें सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर जारी एक किताब भेंट किया गया. साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को जीताकर फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिये समर्थन की अपील की गयी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-tribal-society-burnt-the-effigy-of-the-accused-of-urine-scandal/">किरीबुरू

: पेशाब कांड के आरोपी का आदिवासी समाज ने किया पुतला दहन

 मिस्ड कॉल देकर समर्थन दिया

प्रबुद्धजनों में मुख्य रूप से जाने माने चिकित्सक डॉ नकुल चौधरी, समाज सेवी विजय शंकर मिश्रा, शैलेश सिंह, दशरथ उपाध्याय, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर सह समाज सेवी संतोष चौबे, समाजसेवी लाल बाबू सिंह, समाज सेवी श्रीनिवास यादव जिनके घर जा कर संपर्क किया गया. सभी से नौ वर्ष के कार्यकाल को समर्थन देने के लिए 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद श्रीवास्तव, बॉबी सिंह, सिंहभूम लोकसभा प्रवास योजना के प्रभारी उदय सिंहदेव, ज़िला महामंत्री राकेश सिंह, सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, ज़िला मंत्री मनोज तिवारी, ललन शुक्ला, निरंजन मिश्रा, अमितेश अमर, पंकज सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, दीपक सिंह, प्रकाश रंजन एवं अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही