Search

 
 
 

आदित्यपुर : सड़के व नालियों के निर्माण को लेकर भाजपा अजजा मोर्चा ने प्रशासक को सौंपा ज्ञापन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक को भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सरदार के नेतृत्व में भाजपाइयों और वार्ड 1 एवं 2 के लोगों ने ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन सौंपने वालों में संजय सरदार के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो, विजय सिंह आदि शामिल थे. संजय सरदार ने कहा कि वार्ड 1 एवं 2 में कई सड़कें व नालियों के निर्माण की आवश्यकता है. जिसको लेकर कई बार पार्षद के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन पार्षद का कार्यकाल समाप्त हो चुका है लेकिन सड़कें व नालियों का निर्माण अब तक अधूरा है. प्रशासक ने भाजपाइयों को आश्वस्त किया कि जैसे ही फंड उपलब्ध होता है टेंडर निकाल कर सड़कें और नालियों का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा. वहीं भाजपाइयों ने कहा कि अगर सड़कें और नालियां शीघ्र नहीं बनती है तो हमलोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-only-one-candidate-from-jharkhand-in-the-race-for-vice-chancellor-in-four-universities-of-the-state/">चाईबासा

: राज्य के चार विवि में कुलपति की दौड़ में झारखंड से मात्र एक उम्मीदवार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही