Sanjeev Mehta Adityapur: रविवार को आरआईटी मंडल में रोड नंबर 4 स्थित कुणाल मेडिकल सभागार में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन विधानसभा के प्रवासी प्रभारी राजेंद्र सिंह राजपूत, संयोजक विनोद कुमार श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर प्रवासी प्रभारी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से इस बार के चुनाव को "गोल्डन चांस" बताते हुए इसे परिवर्तन के रूप में बदलने का आह्वान किया. उन्होंने प्रतिद्वंद्वी दल के प्रत्याशी और उनके समर्थकों से रणनीतिक ढंग से आगे निकलने का मूलमंत्र कार्यकर्ताओं को दिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन के आने से भाजपा को काफी लाभ होगा, क्योंकि हम जिस वर्ग से अब तक दूर थे, वो चंपाई के आने से भाजपा के साथ जुड़ गया है. इस महत्वपूर्ण मौके पर जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, बबलू सिंह, भोगेन्द्र नाथ झा, उषा पांडेय, ललन शुक्ला, निरंजन मिश्रा, मनोज तिवारी, नीरू सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, अनूराग श्रीवास्तव, स्वप्निल सिंह, अवधेश्वर ठाकुर, जगदीश मंडल, सुनील श्रीवास्तव, प्रभासिनी कालूंडिया आदि प्रमुख नेता मौजूद रहे. इस उद्घाटन समारोह में कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश की लहर देखने को मिली, जो आगामी चुनाव में भाजपा की सफलता के लिए महत्वपूर्ण होगी.
Adityapur: चंपाई के आने से भाजपा को लाभ, एक खास वर्ग जुड़ा: प्रवासी प्रभारी
Leave a Comment