Search

 
 
 

आदित्यपुर: अनीशा सिन्हा की गिरफ्तारी को भाजपा ने बताया सियासी कार्रवाई

 
Adityapur:  भारतीय जनता पार्टी ने आदित्यपुर की भाजपा नेत्री अनीशा सिन्हा की गिरफ्तारी और जेल भेजने की पुलिसिया कार्रवाई को सियासी दबाव बताया है. मंगलवार को प्रेसवार्ता कर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो ने इस गिरफ्तारी की घोर निंदा की. उन्होंने कहा कि अनीशा सिन्हा की आनन-फानन में की गई  गिरफ्तारी दर्शाती है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को झारखंड सरकार परेशान करना चाहती है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-flag-march-taken-out-in-adityapur-to-comply-with-the-prohibitory-orders/">आदित्यपुर:

निषेधाज्ञा का पालन के लिये निकाला गया फ्लैग मार्च

रांची हिंसा की एनआईए जांच कराई जाए: भाजपा

उन्होंने कहा कि जहां राज्य सरकार गलती करेगी उसका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विरोध करेंगे. रांची में इतनी बड़ी हिंसा हुई इस पर राज्य सरकार के मुख्यमंत्री ने कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी ना ही कोई ठोस कार्रवाई की गई. भाजपा जिला अध्‍यक्ष ने अनीशा सिन्हा को जल्द रिहा करने तथा रांची हिंसा की एनआईए जांच कराने की मांग की.

विधायक इरफान अंसारी की गिरफ्तारी की मांग

उन्होंने कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी पर राज्य के पुलिसकर्मियों का मनोबल तोड़ने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की. प्रेसवार्ता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला मंत्री दुलाल स्वासी, जिला कार्यसमिति सदस्य अभिजीत दत्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-created-57-area-level-federation-opened-bank-account/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने बनाए 57 एरिया लेवल फेडरेशन, खुला बैंक खाता
[wpse_comments_template]   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही