Search

 
 
 

आदित्यपुर : भाजपा ने यौन शोषण के आरोपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की

 
Adityapur (Sanjev Mehta) : कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशु हेम्ब्रम पर शादी का झांसा देकर आदिवासी महिला का यौन शोषण करने का आरोप बेहद ही गंभीर है. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे कुकृत्य को अंजाम देना रोजमर्रा की बात हो गई है. उक्त बातें सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही. उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस के नेता और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री पर लगे आरोप को लोग भूले भी नहीं पाए थे कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक और कांड सामने आ गया. विजय महतो ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के पश्चात दूसरी शादी कर चुके हैं. वर्तमान में जब उनकी पत्नी उनके साथ रह रही है, तो शादी का झांसा देकर अन्य महिला का यौन शोषण करना अनैतिक और गंभीर अपराध है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sawan-festival-organized-by-srishti-vikas-seva-sangh/">जमशेदपुर

: सृष्टि विकास सेवा संघ का सावन महोत्सव आयोजित

कांग्रेस आलाकमान से त्वरित कार्रवाई की मांग

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आश्चर्य इस बात का है कि इतने गंभीर आरोप के बावजूद पूरी पार्टी चुप है. ऐसा लग रहा है कि सरकार में होने का फायदा उठा कर वह मामले में लीपापोती करने में लगे हैं. भाजपा नेता ने यह भी कहा कि भाजपा पूरे घटना पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने पीड़ित महिला को न्याय दिलाने और कांग्रेस आलाकमान से ऐसे चरित्रहीन नेता के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही