Search

 
 
 

आदित्यपुर : भाजपा को गीता संग मधु मंजूर नहीं, इसलिए गीता नहीं आ सकी पार्टी में : सिंहदेव

 
  • सिंहभूम सीट से भाजपा को एक कद्दावर प्रत्याशी की तलाश
  • भाजपा प्रभारी का दावा सांसद गीता कोड़ा अब भी संपर्क में
  • उनकी शर्त भाजपा आलाकमान को मंजूर नहीं
Adityapur (Sanjeev Meht) : लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने शेष बचे हैं. कभी भी अधिसूचना जारी हो सकती है. ऐसे में भाजपा पिछली बार की तरह झारखंड के सभी 14 सीटों पर दबदबा कायम करना चाहती है. पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के हाथ से चाईबासा सीट निकल गई, जिसे दोबारा हासिल करने के लिए भाजपा जुगत में है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भाजपा आलाकमान सिंहभूम सीट से एक कद्दावर प्रत्याशी की तलाश में हैं. इसके लिए वे वर्तमान कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा पर डोरे डाल रहे हैं. गीता कोड़ा भी सशर्त भाजपा में आने को तैयार हैं, किंतु उनकी शर्त भाजपा आलाकमान को मंजूर नहीं है, इसलिए बात नहीं बन रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-wall-of-prisoner-ward-of-mgm-hospital-collapsed-created-chaos/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड की दीवार गिरी, अफरा-तफरी मची

क्या शर्त रखी है गीता कोड़ा ने

[caption id="attachment_832460" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Gita-Koda.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सांसद गीता कोड़ा.[/caption] भाजपा के सिंहभूम लोकसभा प्रभारी उदय सिंहदेव ने लगातार न्यूज से बातचीत में बताया कि सांसद गीता कोड़ा अब भी हमारे संपर्क में हैं, लेकिन उन्होंने जो शर्त रखी है वह भाजपा को मंजूर नहीं है. उन्होंने बताया कि गीता कोड़ा चाहती हैं कि उनके साथ उनके पति पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी भाजपा में आएं और उन्हें विधानसभा की सीट से टिकट दी जाये. यह शर्त भाजपा आलाकमान को कतई मंजूर नहीं है. सिंहदेव ने कहा कि एक घोटालेबाज नेता को भाजपा अपने कुनबे में कतई शामिल नहीं करेगी, यह स्पष्ट कर दिया है. इस वजह से ही गीता कोड़ा को अब तक पार्टी में शामिल नहीं किया जा सका है. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-mob-stripped-three-sadhus-and-beat-them-brutally-bjp-surrounded-mamata-banerjee/">पश्चिम

बंगाल : पुरुलिया में भीड़ ने साधुओं को निर्वस्त्र कर पीटा, बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेरा
बता दें कि कुछ दिनों से सांसद गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है, जिसको लेकर सांसद को मीडिया के समक्ष आकर यह स्पष्ट करना पड़ा है कि वो कांग्रेस पार्टी की सांसद हैं और आगे भी रहेंगी. अब भाजपा के सिंहभूम के प्रभारी के खुलासा के बाद यह तय हो गया है कि सांसद गीता कोड़ा कुछ न कुछ खिचड़ी जरूर पका रही थीं, भले वह खिचड़ी अधपकी रह गई. इधर भाजपा के लोकसभा प्रभारी ने दावा किया है कि गीता कोड़ा बगैर शर्त आती हैं, तो स्वागत है अन्यथा सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा का कोई कार्यकर्ता हमारा प्रत्याशी होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही