Search

आदित्यपुर : भाजपा नेता ने जेएमएम समर्थक पर मारपीट व कार्यालय में तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप

Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर बस्ती ई रोड निवासी भाजपा नेता महाजन साहू और मांझी टोला के रहने वाले रोशन ठाकुर ने आदित्यपुर थाना में जेएमएम समर्थक सोमनाथ कंसारी पर कार्यालय में घुसकर मारपीट व गाली-गलौज करने और कार्यालय के फर्नीचर को क्षति पहुंचाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. दोनों नेताओं ने बताया कि घटना की शुरुआत शुक्रवार देर शाम को हुई. जब इमली चौक स्थित अपने भाजपा कार्यालय में दोनों बैठे थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-sun-came-out-after-two-days-of-rain-people-took-relief/">घाटशिला

: बारिश के दो दिन बाद निकली धूप, लोगों ने ली राहत

जान से मारने की धमकी भी दी

महाजन साहू ने बताया कि सोमनाथ कंसारी युवक जो कि इमली चौक चुना भट्टा का रहने वाला है कार्यालय के पास लघुशंका किया उसके बाद कार्यालय के टेबल पर बैठ गया और मेरे दोस्त रोशन ठाकुर को गाली-गलौज करने लगा. उसे मना करने पर वह चेयर को लात मार कर चला गया. थोड़ी देर बाद 5-6 लड़कों के साथ आया हमदोनों को लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया. जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए. बात यहीं खत्म नहीं हुई शनिवार को भी सोमनाथ ने रास्ते चलते गाली-गलौज किया है. उसने जान से मारने की धमकी भी दी है. इसलिए थाने में लिखित शिकायत कर जानमाल की रक्षा का गुहार सोमवार को थाना प्रभारी से लगाने आया हूं. थाना प्रभारी राजन कुमार ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/bjp-attacked-nitish-kumar-for-increasing-crime-in-bihar/">बिहार

में बढ़ रहे अपराध को लेकर बीजेपी ने नीतीश कुमार पर बोला हमला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp