Search

 
 
 

आदित्यपुर : भाजपा नेता बिशु महतो ने भवन निर्माण विभाग को सौंपा ज्ञापन

 
Adityapur (sanjeev mehta) : आदित्यपुर थाना रोड स्थित भवन निर्माण विभाग के ईई (कार्यपालक अभियंता) का कैम्प कार्यालय इन दिनों सब्जी गोदाम बन गया है. सब्जी गोदाम बनने की वजह से वहां गंदगी अंबार लग गया है. मंगलवार को भाजपा नेता बिशु महतो समर्थकों के साथ सरायकेला जाकर भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के नाम उनके कार्यालय के प्रधान लिपिक को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कैम्प कार्यालय को ठेला-खोमचा वालों से मुक्त कराने की मांग की है तथा कार्यालय परिसर को साफ कराकर विभाग का कार्य शुरू करने की मांग की है. बता दें कि इससे आसपास के लोगों को दुर्गंध से काफी परेशानी हो रही है. कभी भवन निर्माण विभाग का यह कैंप कार्यालय गुलजार हुआ करता था. [caption id="attachment_349420" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-05-at-3.07-300x186.jpg"

alt="" width="300" height="186" /> ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता बिशू महतो[/caption] इसे भी पढ़े : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-dc-gave-instructions-in-the-meeting-up-to-one-crore-can-be-spent-in-the-development-of-kalyan-hospital/">सरायकेला:

डीसी ने दिया निर्देश, कल्याण अस्पताल के विकास में एक करोड़ तक किए जा सकेंगे खर्च
यहां विभाग के पूर्व इंजीनियर शारदा नंद प्रसाद रहते थे. यहां पर वह आवासीय कार्यालय चलाते थे, लेकिन 2020 में उनकी मौत कोरोना से हो गई, जिसके बाद उनके परिवार के लोग आवास छोड़ कर चले गए. उनके जाते ही यह परिसर पूरी तरह से गंदगी का भंडारा बना गया है और ठेले वालों ने उक्त स्थान पर अवैध कब्जा जमा रखा है. बताया जाता है कि यहां ठेला रखने के एवज में प्रति ठेला केयर टेकर के द्वारा राशि वसूली जाती है. ज्ञापन सौंपने में भाजपा नेता के साथ ब्राह्मण टोला के माइकल महतो, अरुण आचार्या, शांतनू श्यामल, राजेश गोप, जीतेन्द्र कुमार आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही