Search

 
 
 

आदित्यपुर : भाजपा नेता ने सरकारी भूमि की गलत जमाबंदी की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से की

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भाजपा नेता बिशु महतो ने रविवार को रांची स्थित आवासीय कार्यालय पर ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि का गलत तरीके से जमाबंदी करने की शिकायत की है. बिशु महतो ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की. शिकायत में बिशू महतो ने कहा है कि गम्हरिया अंचल अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 20 स्थित गुमटी बस्ती के चूना भट्टा मुहल्ला के सरकारी जमीन जिसका खाता संख्या 48, खसरा संख्या 1424 में रकवा 62 डिसमिल सरकारी भूमि को सरायकेला के तत्कालीन डीसी छवि रंजन द्वारा वर्ष 2019 में गलत तरीके से महालक्ष्मी देवी नाम की महिला के नाम जमाबंदी कर दी है. जिसे बाद में श्याम सिंह नामक दबंग व्यक्ति के नाम नामांतरण कर दिया गया है. जिसका नामांतरण संख्या 616/2022-2023 है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-three-year-old-child-injured-after-being-hit-by-a-cargo-auto/">डुमरिया

: मालवाहक ऑटो की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्चा घायल

अंचल अधिकारी ने नहीं किया भौतिक निरीक्षण

प्रदेश अध्यक्ष को बताया गया कि यह सरायकेला जिला का बहुत बड़ा जमीन घोटाला है. बिशु महतो ने मरांडी को बताया कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर विभागीय सचिव, विभागीय पदाधिकारी, उपायुक्त सरायकेला, अपर उपायुक्त सरायकेला को आवेदन देकर इस जमीन की गलत जमाबंदी की जानकारी दी गई है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इतना ही नहीं भूमि सुधार उप समाहर्ता सरायकेला से पत्रांक 73/2023 को नामांतरण अपील बाद केश नंबर 22/2023-2024 अंचल अधिकारी गम्हरिया बनाम श्याम सिंह का भौतिक सत्यापन प्रतिवेदन भेजने को कहा परंतु अब तक गम्हरिया अंचल द्वारा कोई भौतिक निरीक्षण नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-three-year-old-child-injured-after-being-hit-by-a-cargo-auto/">डुमरिया

: मालवाहक ऑटो की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्चा घायल

विधानसभा के मानसून सत्र में उठाएंगे मामला

भूमि सुधार उप समाहर्ता सरायकेला के न्यायालय राज्य बनाम देवीलाल लोहरा के द्वारा आदेश पारित किया गया है कि उपरोक्त भूखंड अर्थात खाता नं. 48 प्लॉट नं. 1424 विपक्षी लोहरा बंधु द्वारा अतिक्रमण का मामला उठा लिया जाता है और अंचल अधिकारी गम्हरिया को यह निर्देश दिया जाता है कि इस जमीन की बंदोबस्ती विपक्षी के नाम करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें. बावजूद इसके यह जमीन गलत तरीके से महालक्ष्मी देवी के नाम बंदोबस्त कर दिया गया है. शिकायत सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आने वाली मानसून सत्र में विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में हो रहे भ्रष्टाचार और घोटाले को बर्दाश्त नहीं करेंगे. ज्ञापन सौंपने वालों में बिशु महतो के साथ में सरायकेला के पूर्व उपप्रमुख माइकल महतो और चिन्मय महतो शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही