Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : भाजपा नेता ने थाना में कपड़े फाड़कर किया हंगामा

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta)मंगलवार की दोपहर भाजपा नेता सुपाल झा ने आदित्यपुर थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए अपने कपड़े फाड़ लिए और पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी एसआई अभिषेक कुमार ने कहा कि वे लोग एक महिला की शिकायत पर राम मड़ैया बस्ती गए थे. वहां पुलिस को देखते ही आरोपी सुपाल झा भड़क गए और महिला व उनके परिवार वालों के साथ पुलिस अधिकारियों को भी गाली गलौज करने पर उतारू हो गए. इतना ही नहीं पुलिस जब उन्हें हिरासत में लेकर थाना ला रही थी तब उन्होंने ऑन ड्यूटी पुलिस पर पर हाथ उठाया, जिससे वे स्वयं घायल हो गए. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया है और शीर्ष पदाधिकारियों से राय मशविरा ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-auction-of-boat-operation-in-burudih-dam-canceled-now-auction-on-5th/">घाटशिला

: बुरुडीह डैम में नौका परिचालन की नीलामी रद्द, अब 5 को निलामी

घर में दरवाजे को लेकर हुआ विवाद

भाजपा नेता सुपाल झा के पड़ोसी प्रेम कुमार गुप्ता की पुत्री नोनी कुमारी ने बताया कि वे लोग अपने घर के दरवाजे को बड़ा करना चाह रहे थे. जिसपर पड़ोसी सुपाल झा, उनका पुत्र और भाई सभी काम का विरोध करने लगे. इसकी सूचना उसने पुलिस को दी तो सुपाल झा ने पहले उसके परिवार वालों को मारा. जब पुलिस वहां पहुंची तो वे लोगों ने पुलिस के साथ भी गली गलौज करने लगे. हिरासत में थाना लाने पर भी हो हंगामा कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही