Search

 
 
 

आदित्यपुर : भाजपा नेता ने सालडीह बस्ती में बाढ़ से प्रभावित 400 परिवारों के बीच बांटा सूखा राशन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने बुधवार की शाम आदित्यपुर सालडीह बस्ती में बाढ़ से प्रभावित 400 परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया. उक्त परिवारों के घर बाढ़ में डूब जाने से इनके समक्ष तत्काल पेट भरने की समस्या उत्पन्न हो गई है. विदित हो कि पिछले 20-21 अगस्त को भारी बारिश के कारण आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के कई बस्तियों में नदी के बाढ़ से लोग प्रभावित हो चुके हैं. ऐसे में भाजपा नेता गणेश महाली अपने स्तर से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-increased-the-salary-of-975-kanvai-drivers-by-rs-74/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स के 975 कान्वाई चालकों का वेतन 74 रुपए बढ़ा

मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : भाजपा नेता

उन्होंने कहा कि इस भीषण आपदा में प्रभावित लोगों की सेवा करना ईश्वर की सेवा करने के समान है. मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है. मैं न तो सांसद हूं और न ही विधायक, फिर भी मेरे स्तर से जहां तक लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा, मैं हर संभव प्रयास करुंगा. मालूम हो कि गणेश महाली लगातार दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं. बावजूद इसके जनता की सेवा में लगे रहते हैं. उनके साथ इस नेक काम में आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मंडल देवेश महापात्र, अशोक सिंह, विजय बर्मन, विजय सिंह, गुरजीत सिंह, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता लगे दिखे. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-kunal-shahdeo-murder-case-six-named-accused-still-absconding/">सरायकेला

: कुणाल शाहदेव हत्याकांड मामला : अब भी फरार है छह नामजद अभियुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही