Search

 
 
 

आदित्यपुर : 50वें एनिवर्सरी पर भाजपा नेत्री ने किया नेत्रदान

 
  • नेत्रदान एक महायज्ञ है : उषा पांडेय
Adityapur (Sanjeev Mehta) : अपनी 50वें एनिवर्सरी पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री उषा पांडेय ने पूजा पाठ कर नेत्रदान किया है. उन्होंने बताया कि नेत्रदान एक महायज्ञ है जिसमें आज उन्होंने अपनी आहुति दी है. बता दें कि उषा पांडेय भाजपा संगठन में करीब 30 वर्षों से सक्रिय हैं और संगठन में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष से लेकर कई पदों और दायित्व को सुशोभित कर चुकी हैं. नेत्रदान की प्रक्रिया कराने आयी रोशनी संस्था की सदस्य ललिता सरायवाला ने बताया कि रोशनी संस्था का मूल उद्देश्य अंधों के लिए काम करना. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-notorious-naxalite-tunesh-oraon-arrested-from-chhattisgarh-5-others-also-arrested/">गढ़वा

: कुख्यात नक्सली टुनेश उरांव छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, 5 अन्य भी दबोचे गये
जिनकी आंखों में रोशनी नहीं है उनके लिए संसार अंधकारमय है. जमशेदपुर के ऐसे 10 नेत्रहीन को आंखों की रोशनी दिलवा चुकी हूं. 5 साल से रोशनी संस्था एक्टिव है यहां के नेत्रहीनों को आंखों की रोशनी लौटाने के लिए. उनका संस्था लोगों को मरणोपरांत नेत्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करती है. आज उनके साथ रोशनी संस्था की सुशीला ख़िरवाल भी आई थी. दोनों सदस्या उषा पांडेय के आवास पर आकर नेत्रदान की प्रक्रिया को पूरा की. इस मौके पर पूर्व पार्षद रिंकू राय के साथ आसपास की कई महिलाएं मौजूद रहीं. मौके पर उषा पांडेय ने कहा कि उन्हें नेत्रदान करते हुए खुशी महसूस हो रही है की उनके मरने के बाद भी उनकी आंखों से कोई इस संसार को देख सकेगा. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-dc-held-review-meeting-of-drinking-water-and-sanitation-department/">साहिबगंज

: डीसी ने की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक

वार्ड 17 की पेयजल समस्या को लेकर सीएम से मिली संध्या प्रधान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Sandhya-Pradhan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका और उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी के पूर्व प्राचार्या संध्या प्रधान बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से रांची स्थित आवास पर उनसे भेंट की. संध्या प्रधान ने उनसे उड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर के भवन एवं शौचालय का मरम्मतीकरण, सौंदर्यीकारण तथा उत्क्रमित न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी के क्षतिग्रस्त चारदीवारी का पुनर्निर्माण के लिए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. मुख्यमंत्री ने दोनों कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया. संध्या प्रधान ने मुख्यमंत्री से ने वार्ड नंबर 17 की पेयजल समस्या के बारे में भी चर्चा की तथा उनसे तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय भाषा तथा जनजातीय भाषा से पठन-पाठन के बारे में संध्या प्रधान से चर्चा किया तथा उन्हें बताया कि मातृभाषा में पठन पाठन सरकार जल्द शुरू करने जा रही है. मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि सरकार की महिला शिक्षिकाओं को 2 वर्ष का मातृत्व अवकाश सरकार की बेहतरीन उपलब्धि होगी. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-notorious-naxalite-tunesh-oraon-arrested-from-chhattisgarh-5-others-also-arrested/">गढ़वा

: कुख्यात नक्सली टुनेश उरांव छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, 5 अन्य भी दबोचे गये

चांडिल : भ्रष्टाचार और गुणवत्ता पर समझौता नहीं : जिप उपाध्यक्ष

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chandil-JIP-Janch.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कुकडू प्रखंड कार्यालय के समीप भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन गोदाम भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे सामग्रियों की जांच किया और मजदूरों से बात की. निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि संवेदक द्वारा प्राक्कलन के विपरित फाउंडेशन के लिए गड्ढा की खुदाई कम किया गया है. बेसिक राफ्ट लेबल को डेढ़ से दो फीट चारों तरफ ऊंचा-नीचा में ईंटा देकर मात्र कहीं एक तो कहीं दो ईंच का ढलाई किया गया है. रड़ भी दूरी-दूरी पर बांधा गया है. सीमेंट मिश्रण की मात्रा भी कम दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-dc-held-review-meeting-of-drinking-water-and-sanitation-department/">साहिबगंज

: डीसी ने की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक

कम दी जा रही मजदूरी

जिप उपाध्यक्ष ने बताया कि गोदाम भवन निर्माण में मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय परिसर में पूर्व के बने गोदाम का खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए नया गोदाम भवन स्वीकृत किया गया है. गोदाम भवन पहले जैसा नहीं हो इसलिए इसके निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखना होगा. निगरानी के दौरान उन्होंने कनीय अभियंता, सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता से फोन पर बात की और प्राक्कलन के आधार पर निर्माण कार्य का निगरानी रखने और संवेदक द्वारा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भुगतान करने से संबंधित निर्देश दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही