सड़क दुर्घटनाओं में मर रहे लोगों को लेकर चिंता व्यक्त की Sanjeev Mehta Adityapur : भाजपा के एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश हांसदा ने सरायकेला डीसी रविशंकर शुक्ला से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. रमेश हांसदा ने जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना और उसमें मर रहे लोगों पर चिंता जताते हुए इस पर रोक लगाने के लिए कारगर उपाय करने की मांग की. रमेश हांसदा ने डीसी से भारी वाहनों खासकर हाइवा, ट्रेलर पर सख्ती बरतने आग्रह किया. साथ ही बिना सहचालक के बड़ी गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगाने को कहा. उन्होंने अपने ज्ञापन में लिखा कि भारी वाहनों में सहचालक या खलासी नहीं होता. जिसकी वजह से ड्राइवर को साइड व्यू का पता नहीं चल पाता है. ऐसे में बायीं ओर चलने वाली गाड़ियों का पता नहीं चल पाता है और भारी वाहन सड़कों पर चल रही छोटी गाड़ियों को कुचलते हुए पार हो जाता.
आदित्यपुर : भाजपा नेता रमेश हांसदा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, भारी वाहनों पर सख्ती बरतने की मांग की
Leave a Comment