Search

 
 
 

आदित्यपुर : भाजपा नेता के स्कॉर्पियो में हाइवा ने ठोका, भाजपाइयों ने किया सड़क जाम, प्राथमिकी दर्ज

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला में मां रेस्टोरेंट के सामने मुख्य मार्ग पर भाजपा नेता गणेश महाली की स्कॉर्पियो (जेएच 22 डी 4300) को हाइवा ने धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे गुस्साए भाजपाइयों ने घंटों सड़क जाम कर दिया. जाम करने में भाजपा नेता उदय सिंहदेव, गणेश महाली, रमेश हांसदा, आदि शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Adityapur-Durghatna-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jmm-protests-against-manipur-incident/">चाईबासा

: मणिपुर घटना के विरोध में झामुमो ने किया विरोध प्रदर्शन
घटना सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है. सड़क जाम की सूचना पाकर एसपी डॉ विमल कुमार मौके पर पहुंचे औऱ भाजपा नेताओं को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर समझा कर जाम हटवाया. तब कहीं जाकर मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ है.

सरायकेला थाना में गणेश महाली ने दर्ज कराई प्राथमिकी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Seraikela-Thana-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क जाम से हटने के बाद सभी भाजपाई जिलाध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में सरायकेला थाना प्रदर्शन किया. साथ ही भाजपा नेता गणेश महाली ने जान मारने की नीयत से अपने वाहन में धक्का मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में हाइवा से (जेएच 05 डीएच 2930) से पीछे से धक्का मारकर जान लेने की नीयत से ऐसा करने का आरोप लगाया गया है.प्रदर्शन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय सिंहदेव, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, संजय सरदार, निरंजन कुमार, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही