Search

आदित्यपुर : राज्यपाल बनने पर भाजपाइयों ने रघुवर दास को शॉल ओढ़ाकर दी बधाई समेत 6 खबरें

आदित्यपुर : राज्यपाल बनने पर भाजपाइयों ने रघुवर दास को शॉल ओढ़ाकर दी बधाई रघुवर दास को देवी दुर्गा के अनुष्ठान का फल मिला: राजेश मिश्रा  आदित्यपुर : एसयूसीआई ने जन समस्याओं को लेकर निकाली रैली आदित्यपुर : वरिष्ठ उद्यमी जयनाथ सिंह के श्राद्ध भोज में जुटे उद्यमी, दी श्रद्धांजलि आदित्यपुर : पूजा में बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान Adityapur (Sanjeev Mehta) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को ओड़िशा का राज्यपाल बनाये जाने पर सरायकेला खरसावां भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता देकर और शॉल ओढ़ाकर बधाई दी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि रघुवर दास का राजनीतिक सफर एक बूथ अध्यक्ष से शुरू होकर आज ओड़िशा के महामहिम तक पहुंचा है, जो की भाजपा में ही संभव है. यह सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है. इस अवसर पर आदित्यपुर के निवर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव, निवर्तमान उप मेयर बॉबी सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मनोज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, निरंजन मिश्रा, ब्रह्मानंद झा, स्वप्निल सिंह, सुनील सिंह, दीपक मांझी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

--------------------------------------------

आदित्यपुर : रघुवर दास को देवी दुर्गा के अनुष्ठान का फल मिला: राजेश मिश्रा 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/25-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur  :  शारदीय नवरात्र के अनुष्ठान के दौरान ही रघुवर दास को देव नगरी ओड़िशा के महामहिम का पद मिलने पर दस महाविद्या काली मंदिर आदित्यपुर के पंडित राजेश मिश्रा कौण्डिल्य ने दावा किया है कि वे उनके नाम से यहां अनुष्ठान कर रहे हैं, जिसका फल देवी दुर्गा ने उन्हें दिया है. उन्होंने बताया कि वे पिछले वर्ष से ही रघुवर दास के नाम से कलश स्थापना कर उनके नाम का अनुष्ठान जारी रखे हुए हैं. वे समय निकाल कर यहां आते भी हैं और अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं. बता दें कि आदित्यपुर के एलआईजी में स्थित दस महाविद्या काली मंदिर में इन दिनों शारदीय नवरात्र पर तंत्र सिद्धि से नवरात्र का पाठ का आयोजन चल रहा है. यहां पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा नेता गणेश महाली से लेकर टाटा स्टील के बड़े अधिकारी शारदीय नवरात्र पर कलश स्थापित कर अनुष्ठान करवाते हैं. दस महाविद्या के पुजारी और तंत्र साधक पंडित राजेश मिश्रा कौण्डिल्य कहते हैं कि वे हर वर्ष शहर के जाने माने भक्तों के लिए नवरात्र पर अनुष्ठान करते हैं. उन्होंने बताया कि इस दस महाविद्या मंदिर में सालों भर मां की पूजा पाठ कर भोग लगाया जाता है. उन्होंने बताया कि यह मनोकामना पूर्ण करने वाली शक्ति पीठ है.

----------------------------------

आदित्यपुर : एसयूसीआई ने जन समस्याओं को लेकर निकाली रैली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/24-4.jpg"

alt="" width="889" height="492" /> Adityapur : सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट), आदित्यपुर नगर कमिटी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा गुरुवार को घोड़ाबाबा चौक से प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय गम्हरिया तक जन समस्याओं को लेकर रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व कर रहे विष्णु देव गिरी ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में आदित्यपुर क्षेत्र के 80% गरीब और मेहनतकश अवाम को राशन में हो रही अनियमितता दूर हो, नए आवेदित जरूरतमंदों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाये, जन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले अनाज हर गरीब कार्डधारियों को हर माह नियमित तथा पूरा राशन देने की गारंटी दी जाए, फिंगर स्कैन/ बायोमेट्रिक करने के साथ-साथ तुरंत राशन का वितरण किया जाये, सभी लंबित आवेदन को जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए, फिंगर प्रिंट न होने पर 0TP के माध्यम से राशन वितरण किया जाए. रैली में मुख्य रूप से मालती देवी, बिमला देवी, सवित्रि वानरा, कुसमी मुखी, मौसुमी मित्रा, अंजना भारती, शिवानी तांती, सुमित्रा देवी एवं विष्णु देव गिरी आदि शामिल थे.

-------------------------

आदित्यपुर : वरिष्ठ उद्यमी जयनाथ सिंह के श्राद्ध भोज में जुटे उद्यमी, दी श्रद्धांजलि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/23-8-scaled.jpg"

alt="" width="2560" height="1152" /> Adityapur  : आदित्यपुर के वरिष्ठ उद्यमी और आरआईटी के एलुमनी जयनाथ सिंह के श्राद्ध भोज में आदित्यपुर -जमशेदपुर के सैकड़ों उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता जुटे और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी. वरिष्ठ उद्यमी का 5 अक्टूबर को बनारस में निधन हो गया था. आरआईटी, जमशेदपुर से शिक्षा प्राप्त 82 वर्षीय जयनाथ सिंह अपने पीछे तीन पुत्र विनोद सिंह, विनय सिंह एवं बिपिन सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके तीनों पुत्र वर्तमान में अलग-अलग उद्योगों के प्रोपराइटर हैं. उनके श्राद्ध भोज में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के अध्यक्ष इन्दर कुमार अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश के नेता रूपेश कतरियार, विमल सिंह, शंभू जायसवाल, नवीन सिंह, अविनाश सिंह राजा, जय नारायण सिंह, रजनीश सिंह, समीर सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव और आदित्यपुर विकास समिति के अध्यक्ष पुरेन्द नारायण सिंह आदि शामिल थे.

--------------------------

आदित्यपुर : पूजा में बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/21-9.jpg"

alt="" width="584" height="563" /> Adityapur : दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति का विभाग का दावा फेल हो रहा है. आदित्यपुर के उपभोक्ता बिजली की आंख मिचौली से परेशान हैं. युवा जनशक्ति मोर्चा के अध्यक्ष अभय झा ने इसे जनता के साथ क्रूर मज़ाक करार दिया है. उन्होंने बताया कि खासकर शाम में ज पूजा अर्चना करने का टाइम होता है, तो बिजली गुल हो जाती है. उन्होंने बताया कि लगातार विभाग के अभियंताओं से टेलीफोन बात कर रहे हैं कि आप संध्या समय में बिजली ना काटें, लेकिन इसके बावजूद बिजली कट रही है. उन्हें विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि ये ग्रिड से हो रहा है, इसमें हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें – दुर्गापूजा">https://lagatar.in/ranchi-police-alert-regarding-durga-puja-mock-drill-to-deal-with-miscreants/">दुर्गापूजा

को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp