Search

 
 
 

आदित्यपुर : ओल चिकी हुल बैसी के झारखंड बंद का भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किया समर्थन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : ओल चिकी हुल बैसी के झारखंड सरकार के खिलाफ बंदी का भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति रमेश हांसदा ने समर्थन किया है. बता दें कि मंगलवार को आदिवासी सुरक्षा परिषद द्वारा सरकार के खिलाफ बंद बुलाई गई है. बंद के समर्थन करने की घोषणा की जानकारी परिषद के अध्यक्ष रमेश हांसदा ने बयान जारी कर दी है. बता दें कि राज्य सरकार ओल चिकी लिपि को मान्यता न देकर देवनागरी में प्राथमिक स्तर की पुस्तक छाप रही है. परिषद ने सरकार से बहुत अनुरोध किया इसके बावजूद हेमन्त सोरेन नहीं माने. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-promote-graduate-students-in-semester-five-congress-district-president-handed-over-demand-letter-to-vice-chancellor/">जमशेदपुर

: स्नातक के छात्रों को सेमेस्टर पांच में प्रमोट करने की मांग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वाइस चांसलर को सौंपा मांग पत्र

रघुवर सरकार ने ओलचिकी को दी थी मान्यता

रमेश हंसदा ने कहा कि रघुवर दास की सरकार ने ओलचिकी को मान्यता दी थी और टीचर की बहाली भी शुरू की थी, लेकिन हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री बनते ही सब बंद कर दिया. उन्होंने बंदी में सभी समर्थकों को बढ़-चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि सोमवार को इस संबंध में राजनगर में बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि मंगलवार की बंदी को हर हाल में सफल बनाएंगे. बैठक में जिला अध्यक्ष सीताराम हांसदा, बोकारो जिला अध्यक्ष दुर्गा टुडू, केंद्रीय सचिव दुखी सामंत, सिबिल देवगम, चतुर हेंब्रम, जयपाल मुर्मू आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही