Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur : पेयजल के लिये भाजपा ने किया आदित्यपुर निगम कार्यालय का घेराव

Adityapur (Prem Singh) : आदित्युपर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता और तमाम नागरिकों ने पेयजल की समस्या को लेकर हजारों की संख्या मे बर्तन-बासन और ढोल-नगाड़ों के साथ जनाक्रोश रैली निकाल कर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया. आदित्यपुर फुटबाल मैदान में इनका महजुटान हुआ. उसके बाद रैली के रूप मे पैदल मार्च कर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारा लगाते हुए जनसैलाब ने नगर निगम कार्यालय पहुंच कर कार्यालय का घेराव और धरना-प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : HEC">https://lagatar.in/cbi-team-reached-hec-headquarters-scrutinized-documents-for-two-hours/">HEC

मुख्यालय पहुंची सीबीआई की टीम, दो घंटे तक खंगाले कागजात

सीएम अपने ही क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं देने में विफल : सुबोध

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/Adityapur-Water-Crisis.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए रांची से आए भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं वर्तमान जिला संगठन प्रभारी सुबोध कुमार गुड्डू ने कहा कि इस आक्रोश प्रदर्शन में मौजूद जनसैलाब दर्शाता है कि यहां के विधायक सह प्रदेश के मुख्यमंत्री कितने नकारा साबित हुए हैं. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मुख्यमंत्री रहते हुए अपने गृह क्षेत्र में पानी, बिजली, साफ-सफाई, कानून-व्यवस्था जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सकता वह झारखंड प्रदेश का क्या भला करेगा. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-if-you-cut-saranda-forest-how-will-you-get-such-economic-benefits/">Kiriburu

: सारंडा जंगल काटोगे तो ऐसा आर्थिक लाभ कैसे पाओगे!

होल्डिंग टैक्स बढ़ रहा, सुविधाएं घटती जा रहीं : उदय सिंहदेव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/Adityapur-Water-Crisis-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा निगम बार बार होल्डिंग टैक्स बढ़ा रहा है लेकिन सुविधाएं घटती जा रही हैं. आज निगम में जो भी कुछ कार्य होते हुए दिख रहा है वह केंद्र के पैसे से हो रहा है, चंपाई सोरेन सरकार निगम में काम न हो और अपने अधिकारियों के सहारे लूट खसोट करती रहे, इस कारण से नगर निगम का चुनाव ही नहीं करवा रही है. इसे भी पढ़ें : संजय">https://lagatar.in/sanjay-jha-becomes-working-president-of-jdu-demands-to-give-special-status-to-bihar-in-national-executive-meeting/">संजय

झा जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बने, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग

जनहित के मुद्दे पर संघर्ष हमेशा जारी रहेगा : गणेश महाली

भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा कि भले ही वह चुनाव हार गये लेकिन जनहित के मुद्दे पर संघर्ष हमेशा जारी रहा. उन्होंने आरोप लगाया कि चंपाई सोरेन का झुकाव एक मजहब विशेष के साथ हमेशा रहा है, आज सुबह भी मजहब विशेष के बस्ती में पानी आया लेकिन कालोनी में पानी की सप्लाई नहीं हुई. जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-gas-cylinder-causes-fire-in-a-house-people-narrowly-escape/">गिरिडीह

: गैस सिलिंडर से घर में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

नगर निगम के कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा करेगी तालाबंदी

प्रदर्शन को संबोधित करते हुये भाजपा नेता सह पूर्व उपमहापौर बॉबी सिंह ने कहा हमारे समय में गर्मियों मे निगम के छह टैंकर चलते थे आज सिर्फ एक टैंकर चल रहा है.आज जनता की आवाज सुनने वाला निगम में कोई नहीं है, उन्होंने कहा अगर निगम के कार्यशैली मे सुधार नहीं होता है तो भाजपा कार्यकर्ता निगम में तालाबंदी करने का काम करेंगे, भाजपा नेता रमेश हांसदा ने सवाल खड़ा करते हुये कहा मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले जिंदल के अधिकारियों से क्या बात की थी. अगर पानी पर बात की थी तो परिणाम क्यू नहीं निकला. चंपाई सोरेन द्वारा जनता के बीच केवल भेदभाव किया जाता है जो ठीक नहीं. इसे भी पढ़ें : सोनिया">https://lagatar.in/sonia-gandhi-wrote-an-article-pm-modis-personal-political-and-moral-defeat-in-the-lok-sabha-elections/">सोनिया

गांधी ने लेख लिखा, लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की व्यक्तिगत, राजनीतिक और नैतिक हार हुई…

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा सहयोग

सभा का संचालन सुनील श्रीवास्तव ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने मे राकेश सिंह, मधू गोराई, मनोज तिवारी, राकेश मिश्रा, मनोज चौधरी, बीरेंद्र सिंह,अमितेश अमर, संजय सरदार, कृष्णा प्रधान, संजीव रंजन, बरजोराम हंसदा, ललन शुक्ल,अजय सिंह, रंजन सिंह, भोगेंद्र झा, देवेश महापात्रा,उषा दीदी, रिंकू राय, प्रभासिनी कालुंडिया, अभिजीत महतो, नीलपद्धम बिश्वास,नथुनी सिंह, जुली महतो, राजरानी महतो, कृष्ण मुरारी झा, कुमुद रंजन,अशोक सिंह, बिजय सोनार, दुर्गा दास,लक्ष्मण राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही