Search

 
 
 

आदित्यपुर : भाजपा ने लोकसभा चुनाव में निष्क्रियता को लेकर की कार्रवाई

 
  • गम्हरिया पूर्वी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री निलंबित
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा संगठन ने लोकसभा चुनाव में निष्क्रियता को लेकर अभी से कार्रवाई शुरू कर दी है. सरायकेला खरसावां के जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने गम्हरिया पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमित सिंहदेव और महामंत्री अजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह जानकारी ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है. उन्होंने बताया कि तत्काल प्रभाव से गम्हरिया पूर्वी के मण्डल अध्यक्ष अमित सिंहदेव और मंडल के महामंत्री अजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : इंदौर">https://lagatar.in/indore-speeding-bolero-collides-with-a-truck-parked-on-the-roadside-eight-laborers-killed-one-injured/">इंदौर

: तेज रफ्तार बोलेरो ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, आठ मजदूरों की मौत, एक घायल
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण समय में इन्होंने अपने जिम्मदारियों का निर्वहन नहीं किया, साथ ही इन्होंने मण्डल में निवास करने वाले वरिष्ट कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी किया है. जिसके कारण से इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबन करते हुए इन्हें लिखित रूप से स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया है. इस बात की जानकारी ज़िला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही