Search

 
 
 

आदित्यपुर : भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों से तिरंगा लगाने का किया आह्वान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपाइयों ने मंगलवार को आदित्यपुर में तिरंगा यात्रा निकाल हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया. जिलाध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में आदित्यपुर, आरआईटी और गम्हरिया मंडल के भाजपाइयों ने आदित्यपुर 2 स्थित रोड नंबर 4 से तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव, डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, अजजा प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली समेत सैंकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-celebrated-the-81st-death-anniversary-of-rabindranath-tagore-the-women-members-of-jayita-manch/">घाटशिला

: जयीता मंच की महिला सदस्यों ने रवींद्रनाथ टैगोर की 81वीं पुण्यतिथि मनाई
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है. भाजपा नेताओं द्वारा हजारों की संख्या में तिरंगा बांटे गए हैं, देशवासियों से अपील की गई है कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराएं. इसी के तहत आज तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों से तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही