Search

 
 
 

आदित्यपुर : झारखंड में भाजपा 13 व आजसू एक सीट पर लड़ेगी लोस चुनाव : लक्ष्मीकांत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड में भाजपा 13 और आजसू एक सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी. यह बात कोल्हान प्रमंडल के दौरे पर निकले भाजपा झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा. उनके सरायकेला जिला आगमन पर भाजपा अध्यक्ष उदय सिंह देव ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. मौके पर प्रदेश प्रभारी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 13 सीट और आजसू एक सीट पर चुनाव लड़ेगी और एनडीए सभी सीट जीतेगी. इसमें किसी तरह का कोई संशय नहीं है. झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि बीजेपी बूथ कार्यकर्ता ही चुनाव को जिताएंगे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-protested-against-setting-up-garbage-disposal-plant-in-nalita-panchayat/">चक्रधरपुर

: नलिता पंचायत में कचरा निस्तारण प्लांट लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
इन्होंने कहा कि महागठबंधन गठबंधन नहीं यह ठगबंधन है. ईडी, सीबीआई से बचने के लिए गांठजोड़ किया गया है. महागठबंधन नवजात बच्चे की मौत को कोख में हो गई है. महागठबंधन तो टुकड़े में बट गया है, अब गठबंधन है कहां ? ईडी सीबीआई कार्रवाई के मुद्दे पर इन्होंने कहा कि जिस भी भ्रष्टाचारी के खिलाफ न्यायालय में मामला गया हैं, वह रिजेक्ट नहीं हुआ है जिससे साबित होता है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ न्यायालय के पास पर्याप्त सबूत है. वह बेवजह भाजपा को ईडी सीबीआई दुरुपयोग किए जाने संबंधित आरोप लगा रहे हैं. अभी महागठबंधन के और भी भ्रष्टाचारी नेता केंद्रीय एजेंसी के दायरे में आएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही