Search

 
 
 

आदित्यपुर : भाजपा 4 फरवरी से 10 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएगी : गणेश महाली

 
  • भाजपा तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए शुरू करेगी अभियान
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभियान शुरू करेग. इसके तहत 4 फरवरी से 10 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएगी. उक्त जानकारी सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने दी. उन्होंने बताया कि इसके लिए सरायकेला पार्टी कार्यालय में शनिवार की देर शाम कार्यशाला आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय महतो ने की. कार्यशाला में कार्यक्रम प्रभारी व प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, वरिष्ठ नेता सुनील श्रीवास्तव, रमेश हांसदा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : JSSC">https://lagatar.in/jssc-cgl-exam-entry-of-candidates-starts-from-7-oclock/">JSSC

CGL Exam : 7 बजे से परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू, रांची के 108 परीक्षा केंद्रों में हो रही परीक्षा
कार्यशाला में सभी प्रखंड और मंडल के अध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम के प्रखंड संयोजक और सह-संयोजक उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि सरायकेला खरसावां जिले के भाजपा नेता और कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धि को लेकर 4 फरवरी से 10 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएंगे. इस अभियान से कार्यकर्ता और नेता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी देंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनने के लिए गांव के लोगों से समर्थन मांगेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही