Search

 
 
 

Adityapur : आक्रोश रैली में पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के विरुद्ध हेमंत सोरेन का भाजपाइयों ने जलाया पुतला

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शुक्रवार को आक्रोश रैली में पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के विरुद्ध शनिवार को हेमंत सोरेन का भाजपाइयों ने पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. यह कार्यक्रम प्रदेश एवं जिला कमेटी के निर्देश पर किया गया. बता दें कि 23 अगस्त 2024 को रांची में आयोजित जन आक्रोश रैली के दौरान हेमंत सरकार के द्वारा भाजपाइयों पर बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की गई थी. जिसके विरोध में 24 अगस्त 2024 संध्या 5:00 बजे शेरे पंजाब चौक पर हेमंत सरकार का पुतला दहन किया गया. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-workers-burnt-the-effigy-of-chief-minister-hemant-soren-in-karaikela/">Chakradharpur

: कराईकेला में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन
कार्यक्रम में गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आदित्यपुर, आरआईटी एवं गम्हरिया पूर्वी मंडल के कार्यकर्ता शामिल थे. जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष देवेश महापात्र, पंकज सिंह, अमरेश गोस्वामी के साथ राकेश सिंह, गणेश महली, अमित सिंह, शैलेंद्र सिंह, रितिका मुखी, संजीव रंजन, कृष्णा प्रधान, भोगेन्द्र झा, ललन तिवारी, बिरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, अरबिंद हीरा, संजीव सिंह, संजय सरदार, कुमुद रंजन, संतोष साह, विजय सिंह, गणेश कालिन्दी, अमन प्रसाद, बरजो हंसदा, कृष्ण मुरारी झा, शुभम कुमार, सिला पाल, मोनिका घोष, गीता गोप, रीता मंडल समेत भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही