Search

 
 
 

आदित्यपुर : मतदान प्रतिशत धीमा होने पर भाजपाइयों ने जताई नाराजगी

 
  • सुबह 11 बजे तक सिंहभूम में मतदान प्रतिशत 29.67%
  • खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 30.26% मतदान
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान प्रतिशत धीमी होने पर भाजपाइयों ने नाराजगी जताया है. सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के सह संयोजक अमित सिंह ने कहा कि मतदाताकर्मी जान बूझकर मतदान प्रक्रिया को देर कर रहे हैं. एक मतदाता को 10 मिनट वोट देने में लग रहा है. वहीं जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों में दोपहर 11 बजे तक सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन जिला प्रशासन में मतदान प्रतिशत 29.67% और खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 30.26% मतदान का प्रतिशत रहा है. इसे भी पढ़े : पोटका">https://lagatar.in/potka-zilla-parishad-member-hiranyamay-injured-in-road-accident/">पोटका

: जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय सड़क दुर्घटना में घायल

एस टाइप में मतदान कराने में लगे रहे गणमान्य

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Adityapur-Matdan-Dhima-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एस टाइप चौक पर स्थित मतदान केंद्र संख्या 147, 148, 149 और 150 में धीमी मतदान प्रक्रिया को देखते हुए भाजपा नेता बबलू सिंह, मनोज सिंह, विमल सिंह आदि मतदाता को पोलिंग करने में सहयोग करते नजर आए. राजद के प्रदेश महासचिव सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने मध्य विद्यालय कुल्लूपटागा, आदित्यपुर-2 स्थित बूथ संख्या- 186 में लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर सिंहभूम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए हो रहे चुनाव में मतदान किया. उन्होंने बताया कि यह बात सही है कि मतदान प्रक्रिया धीमी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही