Search

 
 
 

आदित्यपुर : गीता कोड़ा के नामांकन में शामिल होने डिप्टी मेयर के नेतृत्व में रवाना हुए भाजपाई

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा की सिंहभूम प्रत्याशी गीता कोड़ा के नामांकन में सोमवार को ढोल-नगाड़ों के साथ एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान से भारी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी चाईबासा के लिए रवाना हुए. इसमें एनडीए घटक दल के नेता भी शामिल थे. पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह “बॉबी” के आवास के समक्ष रामगढ़ से आये कलाकारों ने घंटों ढोल -नगाड़े बजाकर रंग जमाया. इसे भी पढ़ें : सिपाही">https://lagatar.in/constable-and-havildar-will-get-promotion-in-asi-rank-police-headquarters-instructed-keep-service-book-ready/">सिपाही

और हवलदार को ASI रैंक में मिलेगी प्रोन्नति, पुलिस मुख्यालय ने सर्विस बुक तैयार रखने का दिया निर्देश
इस बीच गीता कोड़ा व भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई. जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं. इस मौके पर पूर्व पार्षद रंजन सिंह, बरजो राम हांसदा, रंजीत सांडिल्य, अमन कुमार, अशोक कुमार, शंकर दास, किशन प्रधान, कृष्ण मुरारी झा, रंजन दास, गुरजीत सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-womens-group-prevented-child-marriage-two-minor-girls/">किरीबुरु

: महिला समूह ने दो नाबालिग लड़कियों का बाल विवाह होने से रोका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही