Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : भाजपा स्थापना दिवस 14 अप्रैल तक मनाएगी सेवा सप्ताह

Advertisement
Advertisement
Adityapur : भारतीय जनता पार्टी अपने 42वें स्थापना दिवस को 6 अप्रैल से 14 अप्रैल भीमराव अंबेडकर जयंती तक सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है. सेवा सप्ताह के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में विभिन्न रचनात्मक कार्य जैसे अस्पतालों, आश्रम में फल का वितरण, नदियों-तालाबों की साफ-सफाई, मेधावी छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर आदि कार्य किए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-reorganization-of-kshatriya-welfare-trust-shambhunath-singh-became-the-president/">आदित्यपुर

: क्षत्रिय कल्याण ट्रस्ट का पुनर्गठन, शंभूनाथ सिंह बने अध्यक्ष
इसी क्रम में आज भाजपा सरायकेला-खरसावां द्वारा बिष्टुपुर, पार्वती घाट स्थित अंत्योदय आश्रम में रहने वाले कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री मनोज तिवारी, ब्रह्मानंद झा, ललन शुक्ला, निरंजन मिश्रा, कृष्णा प्रधान, संजीव रंजन, अनुराग श्रीवास्तव, पंकज सिंह, संतोष साहा, अजय मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही