Search

 
 
 

आदित्यपुर : होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ भाजपाइयों ने निकाली आक्रोश रैली

 
Adityapur : भारतीय जनता पार्टी आदित्यपुर और आरआईटी मंडल ने संयुक्त रूप से सोमवार को नगर निगम कार्यालय आदित्यपुर का घेराव कर प्रदर्शन किया. एस टाइप चौक से आक्रोश रैली निकाल कर भाजपाइ नगर निगम कार्यालय पहुंचे और गेट पर प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं  गेट में ताला बंद देख गेट को तोड़ने का प्रयास करने लगे. लेकिन कुछ देर बाद गेट को खोल दिया गया. इसके बाद सिटी मैनेजर सौरभ वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान मेयर, डिप्टी मेयर और अपर नगर आयुक्त नदारद थे. यह प्रदर्शन आदित्यपुर और आरआईटी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mobile-robbed-from-bike-driver-posing-as-passenger-arrested/">जमशेदपुर:

यात्री बनकर बाइक चालक से लूट ली मोबाइल, गिरफ्तार

जनता पानी की समस्या से जूझ रही है

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विजय महतो, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, आरआईटी मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर, उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक बबलू सिंह, गणेश महाली, रमेश हांसदा, उदय सिंहदेव, राकेश मिश्रा, महिला नेत्री मोंटी सेनगुप्ता, दुर्गा दास, अनीशा सिन्हा के अलावा अशोक सिंह, अजय कुमार सिंह, गुरजीत सिंह, पंकज कुमार, निरंजन मिश्रा शामिल थे. भाजपाइयों ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा होल्डिंग टैक्स में 20 से 40 फीसदी वृद्धि की गई है जो आम जनता पर एक बोझ है. इसके अलावा क्षेत्र की जनता पानी की समस्या से जूझ रही है, आम लोगों को कागजी कार्रवाई के पूर्ण रूप से फुलफिल नहीं करने के नाम पर बोरिंग कराने का परमिशन नहीं दिया जा रहा है. परमिशन के लिए टेबल के नीचे से घूस लिया जा रहा है. सड़कें चलने फिरने लायक नहीं है.  इन्हीं समस्याओं को लेकर का आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-sent-two-miscreants-to-jail-under-arms-act/">चांडिल

: आर्म्स एक्ट में पुलिस ने दो बदमाशों को भेजा जेल

नाराज होकर आंदोलन करने की ठानी

इससे पूर्व भाजपा नेता साढ़े 10 बजे एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में एकत्रित हुए और आक्रोश रैली निकाली. बता दें कि पिछले दिनों जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शहर के सभी निकायों का घेराव कर वहां व्याप्त भ्रष्टाचार और समस्याओं को उजागर करते हुए ज्ञापन सौंपा था, तब वो आदित्यपुर में पदयात्रा कर आकाशवाणी चौक से ही वापस हो गए थे और पत्रकारों से कहा था कि आदित्यपुर नगर निगम में हमारे मेयर और डिप्टी मेयर बेहतर काम कर रहे हैं. लेकिन आज भाजपा के दोनों मंडल ने होल्डिंग टैक्स, पानी की समस्या और बोरिंग करने की परमिशन नहीं मिलने से नाराज होकर आंदोलन करने की ठानी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-seraikela-kharsawan-got-11-road-projects-east-singhbhums-bag-vacant/">जमशेदपुर:

सरायकेला-खरसावां को मिली 11 सड़क परियोजनाएं,  पूर्वी सिंहभूम की झोली खाली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही