Search

 
 
 

Adityapur : भाजयुमो व भाजपा 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का चलाएंगे अभियान

 
  • 11, 12 व 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में क्षेत्र में निकला जाएगी तिरंगा यात्रा
  • 14 अगस्त को मनाएंगे विभाजन विभीषिका दिवस
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा का हर घर तिरंगा कार्यक्रम चल रहा है. इस कार्यक्रम में भाजयुमो को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. 11, 12 और 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगा. 12, 13 और 14 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया जाएगा. 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाएंगे. इस दिन संगोष्ठी कर मौन जुलूस निकालेंगे और लोगों को बताएंगे कि किस तरह देश का विभाजन हुआ और इसकी वजह से लोगों को कत्लेआम हुआ था. 13, 14 और 15 को हर घर, हर प्रतिष्ठान में तिरंगा लगाएंगे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-champai-starts-bike-rally-on-world-tribal-day/">Jamshedpur

: विश्व आदिवासी दिवस पर चंपाई ने बाइक रैली को किया रवाना

राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर किया जा रहा है कार्यक्रम

भाजयुमो जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने बताया कि पांच हजार तिरंगा का आर्डर दे दिया गया है. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार किया जा रहा है. उसके तहत 11 से 13 अगस्त को विधानसभा वार बाइक रैली के साथ तिरंगा यात्रा निकालेंगे. जिले के स्वतंत्रता सेनानी के घर जाकर उनका अभिनंदन करेंगे. इस कार्यक्रम के लिए सरायकेला विधानसभा का संयोजक किशन प्रधान, ईचागढ़ के संयोजक आकाश महतो और खरसावां के संयोजक दीपक मांझी बनाए गए हैं. भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने कहा कि हम लोगोंं ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है. संभवतः वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. भाजयुमो की एक बैठक कल शनिवार को प्रदेश कमेटी ने बुलाई है. प्रेसवार्ता में इन नेताओं के अलावा संयोजक दीपक मांझी, दीपक महतो, आनंद कुमार गांधी, महेंद्र पोद्दार, अनिकेत तिवारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही