Search

 
 
 

आदित्यपुर : स्वदेशी अपनाने के लिए भाजयुमो घर-घर बांट रहा दीपावली सामग्री

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित भाजयुमो कार्यालय में भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने शुक्रवार की शाम स्वदेशी अपनाने के लिए दीपावली सामग्री का वितरण कार्यक्रम शुरू किया. यह कार्यक्रम 2 दिनों तक जारी रहेगा. प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा कि वे दीपावली पर लोगों को विदेशी सामानों का बहिष्कार कर लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह ठाना है कि आदित्यपुर के एक भी घर में अंधेरा नहीं रहे. आज उन्होंने 10-10 हजार दीये, मोमबत्ती, बाती और 100 लीटर तेल का वितरण किया. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-block-congress-committee-meeting-discuss-strength-of-organization/">कोडरमा

: प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की बैठक, संगठन की मजबूती पर चर्चा

लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने का एक प्रयास है यह कार्यक्रम - अनुराग

उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के अभियान लोकल फॉर वोकल को इस अभियान के माध्यम से बढ़ावा देने का काम भी कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में उनके साथ अमित सिंह उर्फ लॉकेट, अमितेश सिंह, अखिल सिंह, महेश सिंह, राजकुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार, सानू सिंह, अविनाश खंडेलवाल, गणेश दुबे, अनिकेत तिवारी, शिबू मंडल आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही