Search

 
 
 

Adityapur : “युवा आक्रोश रैली” की सफलता के लिए भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : युवा विरोधी और वादों से मुकरने वाली हेमंत सरकार के विरुद्ध गुरुवार की देर शाम जिला भाजयुमो सरायकेला खरसावां के तत्वावधान में मशाल जुलूस निकाली गई. जिलाध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने बताया कि झारखंड प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार युवा मोर्चा एवं भाजपा के अन्य सभी मोर्चा के द्वारा 23 अगस्त को रांची में होने वाली “युवा आक्रोश रैली” की सफलता के लिए 22 अगस्त को मशाल जुलूस निकाली गई है. जो पान दुकान चौक से लेकर शेरे पंजाब चौक तक गई. इसमें प्रदेश एवं जिला संगठन तथा सभी मोर्चा के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-chief-minister-will-come-to-rapcha-football-ground-of-gamharia-on-28th/">Adityapur

: गम्हरिया के रापचा फुटबॉल मैदान में 28 को आएंगे मुख्यमंत्री
मशाल जुलूस के माध्यम से तमाम युवा साथियों एवं आवाम के युवाओं से निवेदन करता हूं कि 23 अगस्त की रैली में शामिल होकर युवा शक्ति के एकजुटता का परिचय दें और अपने हक की लड़ाई लड़ने में अपना योगदान करें. मशाल जुलूस में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, गणेश महाली, सुनील श्रीवास्तव, रितिक मुखी, जटा शंकर पांडेय, कुमुद रंजन, अरुण तिवारी, किशन प्रधान, आदित्यपुर मंडल के अध्यक्ष देवेश महापात्रा, मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह एवं अमरेश गोस्वामी, विजय सिंह, ब्रह्मानंद झा, संजीव रंजन, बिशु महतो, शंकर दास आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही