Search

 
 
 

आदित्यपुर : एक्सआईटीई कॉलेज में रक्तदान जागरूकता शिविर आयोजित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शनिवार को एक्सआईटीई कॉलेज में रक्तदान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. इस शिविर में जमशेदपुर वोलेंट्री ब्लड डोनर एसोसिएशन के फाउंडर प्रेसिडेंट सुनील मुखर्जी एवं एक्स जनरल सेक्रेट्री प्रदीप घोषाल शामिल हुए. प्राचार्य फ्रांसिस ने उनका स्वागत किया. तत्पश्चात एक नुक्कड़ नाटक और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को रक्तदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा आयोजित किया गया. [caption id="attachment_565414" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/adityapur-Awareness-Camp-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एक्सआईटीई कॉलेज में रक्तदान जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्र.[/caption]   इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-demand-to-eliminate-discrimination-on-the-basis-of-area-in-pm-housing-scheme/">किरीबुरू

: पीएम आवास योजना में क्षेत्र के आधार पर हो रहे भेदभाव को खत्म करने की मांग

4 मार्च को आयोजित होगा रक्तदान शिविर

बता दें कि 4 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. सुनील मुखर्जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप रक्तदान करिए और साथ में अपने माता पिता को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करिए. डेढ़ घंटे तक चले कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रक्तदान के बारे में बहुत सारी जानकारी प्राप्त की. डॉक्टर पार्था प्रिय दास द्वारा अतिथियों को मोमेंटो प्रदान किया गया. अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा की समाप्ति हुई. कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस पदाधिकारी नवल चौधरी का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही