Search

 
 
 

आदित्यपुर : मित्रता दिवस पर प्रवीण सिंह की याद में रक्तदान सच्ची श्रद्धांजलि : गागराई

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के समाजसेवी और पूर्व विधायक अरविंद सिंह के छोटे-छोटे की याद में प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस पर दूसरा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया. मुख्य अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि प्रवीण सिंह की याद में मित्रता दिवस पर रक्तदान आयोजन करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. श्री गागराई ने कहा कि वे सचमुच में गरीबों से मित्रता रखने वाले व्यक्ति थे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-selfie-point-at-sido-kanhu-indoor-stadium-for-the-tricolor-program-at-har-ghar/">साहिबगंज

: हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम में लगा सेल्फ़ी प्वाइंट
मौके पर विशिष्ट अतिथि जुगसलाई विधायक और पार्टी के सचेतक मंगल सिंह कालिंदी ने कहा कि प्रवीण सिंह कोरोना काल में हमें छोड़ गए, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान सशक्त माध्यम है. मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव सिंह उर्फ टुन्नू चौधरी, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महासचिव आरके सिंह, सरायकेला सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, डॉ वीणा सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एके श्रीवास्तव, चंदन सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने की. मौके पर नर्सेस और स्वास्थ्यकर्मी को मेडिकल किट और सफाईकर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. बता दें रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, संस्थान ने 2000 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित करने की बात कही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही