Search

 
 
 

आदित्यपुर : रक्तदान महादान, इसमें निहित सबका कल्याण, मानवता की सेवा में हो सबका योगदान : डीसी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : रक्तदान महादान, इसमें निहित सबका कल्याण, मानवता की सेवा में हो हम सबका योगदान. उक्त बातें डीसी सरायकेला अरवा राजकमल ने आरएसबी प्लांट 3 के रक्तदान शिविर में कही. मौके पर ग्रुप के एमडी एसके बेहरा ने कहा कि सामाजिक सरोकार के सभी क्षेत्रों में आरएसबी समूह महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता आ रहा है. अपनी स्थापना काल से ही रक्तदान कार्यक्रम संचालित करने और इसे लेकर जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आरएसबी के सभी प्लांट्स में नियमित अंतराल पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है. कोरोना काल में भी रक्तदान कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए गए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-peace-committee-meeting-organized-in-adityapur-police-station/">आदित्यपुर

: आदित्यपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की

आज के शिविर में कुल 501 यूनिट रक्त संग्रह किये गए. मौके पर एडीसी सुबोध कुमार, सीओ मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि, कंपनी के वाइस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नलिनी बेहरा, संगीता बेहरा, प्लांट हेड विश्वजीत जेना, तथा एचआर हेड जया सिंह समेत कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे. इस अवसर पर कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बना. रक्तदाताओं ने इस शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. शिविर की सफलता और व्यापक रक्तदान से जहां ब्लड बैंक से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की वहीं उपायुक्त अरवा राजकमल ने सभी रक्तदाताओं से मिलकर उनके जज्बे को जाना तथा इस नेक कार्य हेतु उनकी हौसला अफजाई भी की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही