Search

 
 
 

आदित्यपुर : रेलवे ट्रैक पर मिली शांति नगर के पद्मलोचन का शव, हत्या की आशंका

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया के शांतिनगर निवासी पद्मलोचन महतो (22) की बीते गुरुवार की रात हत्या कर अपराधियों ने रेलवे ट्रैक पर लाश को फेंक दिया था. रेल पुलिस ने गम्हरिया स्टेशन और बास्को नगर फाटक के बीच रेलवे ट्रैक से उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा दिया है. मृतक के सिर पर बाईं ओर चोट का निशान पाया गया है. शव के पास ही टूटी हुई मृतक का मोबाइल भी पुलिस ने बरामद की है. सूचना पाकर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-three-women-injured-in-thunderstorm-in-galialor-village-of-hatnatodang-panchayat/">चक्रधरपुर

: हतनातोड़ांग पंचायत के गलियालोर गांव में वज्रपात से तीन महिला घायल

लोको पायलट ने टाटानगर जीआरपी को सूचना दी

बीते गुरुवार की रात करीब दस बजे लोको पायलट ने उक्त शव को ट्रैक पर देखा तो ट्रेन रोककर इसकी सूचना टाटानगर जीआरपी को दी थी. मृतक के परिजनों ने बताया कि पद्मलोचन पूर्व में पोकलेन ऑपरेटर का काम करता था. विगत एक साल से वह कोई काम नहीं कर रहा था. गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे वह बिना कुछ बताए घर से निकल गया था. देर रात करीब बारह बजे उसके नंबर से किसी ने फोन कर घटना की जानकारी दी. शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही