Search

 
 
 

आदित्यपुर : आरकेएफएल में हुआ बोनस व वेतन समझौता, अधिकतम 11,000 रुपए की होगी वेतन वृद्धि

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड प्लांट एक में प्रबंधन और मान्यता प्राप्त यूनियन रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ के बीच सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में बोनस वार्ता के बाद ग्रेड रिविजन तथा वार्षिक वेतन वृद्धि पर समझौता सम्पन्न हुआ. प्रबंधन व यूनियन के बीच हुई वार्ता में प्रति कर्मचारी 31 मार्च 2022 तक के मूल वेतन और परिवर्तनशील भत्ता को मिलाकर प्राप्त होने वाले वेतन में 23 प्रतिशत की वृद्धि करने तथा वार्षिक वेतन वृद्धि साढ़े तीन प्रतिशत करने पर सहमति बनी है. इस समझौते के अनुसार कर्मचारियों के वेतन में प्रतिमाह अधिकतम 11,000 रुपए तथा न्यूनतम 8000 रुपए बढ़ोतरी होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bonus-of-rs-3-crore-49-lakh-to-be-distributed-among-267-employees-of-tata-steel-growth-shop/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के 267 कर्मचारियों के बीच बंटेगा 3 करोड़ 49 लाख रुपए का बोनस

पांच ठेकाकर्मी तीन महिने बाद होंगे स्थायी

साथ ही सभी कर्मचारियों को प्रति प्वाइंट दो रुपए की दर से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा. जिसका निर्धारण प्रत्येक तीन माह पर सरकार द्वारा निर्धारित संशोधित प्वाइंट पर किया जाएगा. इसके अलावा अब प्रति कामगार ताप भत्ता 30 रुपए, रात्रि पाली भत्ता 25 रुपए, सफाई भत्ता 20 रुपए तथा परिवहन भत्ता 25 रुपए प्रति कार्य दिवस के रूप में मिलेगा. इसके अलावा तत्काल पांच ठेकाकर्मियों को स्थायी करने का निर्णय भी लिया गया. जबकि तीन अन्य ठेका कर्मचारियों का स्थायीकरण भी तीन माह बाद किया जाएगा. आगामी चार वर्षों के लिए हुआ यह समझौता विगत एक अप्रैल 2022 से प्रभावी माना होगा. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-nutrition-awareness-chariot-was-dispatched-from-the-block-cum-circle-office/">सरायकेला

: प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय से पोषण जागरूकता रथ को किया गया रवाना

कर्मचारियों के खाते में शीघ्र भेजा जाएगा ग्रेड रिविजन का पैसा

बताया गया कि वार्षिक वृद्धि एवं ग्रेड रिविजन का लाभ सभी कर्मचारियों के बैंक खाते में शीघ्र ही भेज दिया जाएगा. समझौता वार्ता में प्रबंधन की ओर से कंपनी के सीपीओ एसपी सेनापति, प्लांट हेड एम बालामुरली कृष्णा, एचआर उप महाप्रबंधक मनोहर पांडेय, प्रबंधक (एचआर) रिंटू मुखर्जी तथा मैनक गुप्ता तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष अभय कुमार लाभ, उपाध्यक्ष दिनेश राम, महामंत्री तारकेश्वर यादव, सह सचिव विपुल गोलदार, संगठन सचिव जीपी दास, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव, कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह, मुंशी यादव, नवल झा शामिल थे. इस ग्रेड रिवीजन और वार्षिक वृद्धि समझौते के बाद कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही