Adityapur (Sanjeev Mehta) : गुरुवार को सरायकेला भाजपा कार्यालय में बूथ सशक्तीकरण अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जिला के सभी मंडल अध्यक्षों के अलावा अन्य मंडलों से अभियान के लिए चयनित चार वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे. कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रभारी बीएन सिंह ने कहा कि यह काफी महत्वपूर्ण अभियान है. इस अभियान की सफलता आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगी. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-complete-the-work-of-solid-waste-management-plant-within-20-days-dc/">पाकुड़
: 20 दिनों के अंदर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य करें पूरा : डीसी
: सीआरपीएफ ने स्कूली बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री का वितरण
: 20 दिनों के अंदर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य करें पूरा : डीसी
4 मार्च को काशी साहू कॉलेज में आयोजित होगा रोजगार मेला
कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित जिला के मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा उपस्थित थे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें समय से सभी बूथ कमेटियों का निर्माण करना है. साथ ही मंडलों में प्रवास करना है. हमें लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताना है. जिला महामंत्री राकेश सिंह ने संगठन की बारीकियों पर प्रकाश डाला. कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सरल ऐप डाउनलोड करवाया गया. कार्यशाला में विशेष रूप से केंद्र सरकार के जनजातीय मंत्रालय अर्जुन मुंडा के निजी सचिव संजय बासु ने 4 मार्च को काशी साहू कॉलेज में होने वाले रोजगार मेला के बारे में विस्तार से बताया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-distributed-study-material-among-school-children/">किरीबुरू: सीआरपीएफ ने स्कूली बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री का वितरण
Leave a Comment