Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : चोरी की बिजली से चल रहा था ब्रेड फैक्ट्री, 1.30 लाख जुर्माना लगा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : बिजली विभाग ने शनिवार को आरआईटी थाना क्षेत्र के इच्छापुर में अवैध रूप से बिजली जला रहे उपभोक्ताओं के विरुद्ध छापेमारी की. इस दौरान अवैध रूप से चल रहे ब्रेड फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए उपभोक्ता सुशीला देवी सहित 10 उपभोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की. बिजली विभाग की ओर से सुशीला देवी पर 1.30 लाख का जुर्माना लगाकर आरआईटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lord-agrasen-maharaj-worshiped-and-prayed-for-harmony-and-prosperity-in-the-society/">जमशेदपुर

: भगवान अग्रसेन महाराज की आराधना कर मांगी समाज में सद्भाव और खुशहाली की मन्नतें
बता दें कि आदित्यपुर विद्युत अवर प्रमंडल (एक) के सहायक अभियंता संजय कुमार महतो के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान सुशीला देवी के घर में अवैध रूप से ब्रेड फैक्ट्री में बिजली कनेक्शन का खुलासा हुआ है. सुशीला देवी के घर से बाईपास कनेक्शन कर ब्रेड फैक्ट्री संचालित की जा रही थी. सहायक अभियंता ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. इस दौरान कुल 10 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही