Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 12 जून तक चलेगा "चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो" अभियान

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला खरसावां जिले में 12 जून तक ``चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो`` अभियान चलाया जाएगा. जिला स्तरीय माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ’’चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो’’ अभियान के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उदेश्य से मंगलवार को उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक वीरेन कुमार शीत एवं जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सामूहिक रूप से झंडी दिखाकर स्वच्छता जागरुकता रथ को रवाना किया. इसे भी पढ़ें :सीबीएसई">https://lagatar.in/cbse-sample-paper-of-10th-and-12th-board-exam-of-2024-released/">सीबीएसई

: 2024 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का सैंपल पेपर जारी

किशोरियों को स्वच्छता को लेकर किया गया जागरूक 

"चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो" अभियान के तहत रवाना किए गए इस जागरुकता रथ के द्वारा जिले के सभी प्रखंड में पंचायतवार भ्रमण कर किशोरियों एवं महिलाओं, विशेषकर 10 से 19 आयु वर्ग किशोरियों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों साझा कर उन्हें जागरूक करने का कार्य किया जायेगा. मौके पर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सरायकेला, कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सरायकेला, जिला समन्वयक, आईएसए प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :सीबीएसई">https://lagatar.in/jamshedpur-sukhdev-singh-khalsa-becomes-president-of-akali-dal-harjinder-singh-co-auditor/">सीबीएसई

: 2024 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का सैंपल पेपर जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही