Search

आदित्यपुर : ब्राउन शुगर की तस्करी करने के आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार, 4 लाख का ब्राउन शुगर बरामद

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने के आरोप में भाई-बहन को गिरफ्तार किया है. दोनों को पुलिस ने मंगलवार की शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस की गिरफ्त में आए ब्राउन शुगर तस्कर का नाम इमदाद खान उर्फ बाबू और उसकी बहन का नाम आसमा परवीन है. जबकि इस गिरोह का सरगना मोगला अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. मोगला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है. यह जानकारी मंगलवार की देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले के एसपी आनंद प्रकाश ने दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आया तस्कर इमदाद खान एक हिस्ट्रीशीटर अपराधकर्मी है और साबिर हत्याकांड का फरार अभियुक्त भी है. जो जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में छिपकर रह रहा था. इसे भाई पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-day-regional-sports-competition-organized-in-golmuri-police-line-131-participants-are-taking-part/">जमशेदपुर

: गोलमुरी पुलिस लाइन में तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, 131 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की गिरफ्तारी

साबिर हत्याकांड मामले में सद्दाम के जेल जाने के बाद उसकी बहन आसमा परवीन जमशेदपुर के धातकीडीह में रहकर मुर्शिदाबाद के रहने वाले मोगला के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की तस्करी कर रही थी. इमदाद खान गिरफ्तारी के डर से गोलमुरी में किराए के मकान में रहने लगा था और बहन आसमा परवीन के साथ मिलकर मोगला के साथ ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने लगा था. एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि दिनांक 1 मई को रात करीब 8:00 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि आदित्यपुर थाना कांड संख्या 277/ 22 साबिर हत्याकांड के अप्राथमिक फरार अभियुक्त इमदाद खान उर्फ बाबू जमशेदपुर के गोलमुरी में किराए के मकान में छुपकर रह रहा है. इस सूचना के सत्यापन हेतु एक टीम का गठन किया गया. टीम ने गोलमुरी स्थित किराए के घर में छुप कर रह रहे इमदाद खान उर्फ बाबू को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढने : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-three-injured-in-collision-between-bike-and-cycle-one-serious-referred/">बहरागोड़ा

: बाइक व साइकिल में हुई टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर, रेफर

मुस्लिम बस्ती के घर में छुपा रखा था पैसा

पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि सद्दाम खान के साथ मिलकर आदित्यपुर में वह ब्राउन शुगर बेचता था. साबिर हत्याकांड में सद्दाम के जेल जाने के बाद वह अपनी बहन के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की तस्करी करने लगा था. पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के क्रम में उसने बताया कि उसके आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती स्थित मकान ने ब्राउन शुगर एवं उसे बेचकर रखे गए पैसे रखे थे. इसके बाद पुलिस ने पैसे व ब्राउन शुगर को विधिवत बरामद किया. उन्होंने बताया कि करीब चार लाख रुपए के ब्राउन शुगर बरामद किए गए हैं. एसपी ने इसे केवल जिला पुलिस ही नहीं बल्कि झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है. कह है कि इस छापामारी में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नकद इनाम दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp