Search

 
 
 

आदित्यपुर : ससुराल में मृत मिली महिला के भाई ने पति व सास पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गम्हरिया बगानपाड़ा निवासी जितेन मल्लिक की पत्नी शकुंतला देवी अपने घर में मृत पाई गई. मौत की सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने शकुंतला देवी की मौत को हत्या बताया है. मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. शकुंतला देवी के मौसेरे भाई विमल पॉल ने बताया कि सोमवार की सुबह उसके बहनोई जितेन मल्लिक ने बताया कि तबीयत खराब होने से तुम्हारी बहन की मौत हो गई है. जब बहन के ससुराल पहुंच कर देखा तो बहन के गले में फंदे का निशान था. इसपर उसके बहनोई ने कहा कि तुम्हारी बहन ने आत्महत्या की है. बहनोई के बदलते बयान के कारण उसे शक हुआ तब इसकी सूचना पुलिस को दी. महिला के मौसेरे भाई ने अपने बहनोई जितेन मल्लिक एवं उसकी मां राधी मल्लिक पर हत्या का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-under-meri-mati-mera-desh-peoples-representatives-and-women-took-out-the-tricolor-yatra/">नोवामुंडी

: मेरी माटी मेरा देश के तहत जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही