Search

 
 
 

Adityapur : बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप, सोसायटी वासियों ने किया प्रदर्शन

 
  • बिल्डर ने कहा अभी बिल्डिंग हैंड ओवर नहीं, चल रहा है काम
Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग से सटे साईं आंचल सोसायटी के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया. सोसायटी वासियों ने बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. सोसायटी के लोगों ने बताया कि बिल्डर दीपक मंगलम द्वारा जो वायदे किये गए थे वो सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं. जिससे सोसायटी के 216 परिवार प्रभावित हैं. सात साल बीतने के बाद भी न तो सोसायटी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाया गया, न जुस्को की बिजली मुहैया कराई गई है. वहीं लिफ्ट भी अबतक शुरू नहीं किया गया है. जब भी बिल्डर से इन सुविधायों की मांग करते हैं उन्हें टाल दिया जाता है. इस दौरान सोसायटी के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही कानून की शरण में जाने की बात कही. इधर इस मामले को लेकर बिल्डर दीपक मंगलम ने बताया कि अभी फ्लैट हैंडओवर नहीं किया गया है. कुछ काम बाकी है. जल्द ही उसे पूरा कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-all-jharkhand-primary-teachers-association-met-the-transport-minister-regarding-demands/">Chaibasa

: मांगों को लेकर परिवहन मंत्री से मिला अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही