Search

 
 
 

आदित्यपुर : बिल्डर संजय मोहंती को आरआईटी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में भेजा जेल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के चर्चित बिल्डर संजय मोहंती को आरआईटी पुलिस द्वारा धोखाधड़ी मामले में जेल भेजा गया है. आरआईटी पुलिस ने संजय को गुरुवार को पूछताछ के लिए आसंगी स्थित कृष्णा सिटी साइट से हिरासत में लिया, जब संजय ने साइट पर प्रेसवार्ता करने के लिए पत्रकारों को बुलाया था. इस संबंध में आरआईटी थाना प्रभारी मो. तंजील खान ने बताया कि बिल्डर संजय मोहंती को अंचल कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है. संजय मोहंती ने मृत व्यक्ति तारिणी प्रधान से लिए गए पावर ऑफ अटॉर्नी को आधार बनाकर सेल डीड के तहत आसंगी में एक व्यक्ति को जमीन बेची है. बाद में रजिस्ट्री जमीन से अलग सरकारी जमीन पर पॉजिशन भी दिला दिया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bandgaon-team-defeated-mazgaon-in-district-level-nehru-cup-hockey-competition/">चाईबासा

:  जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में बंदगांव की टीम ने हराया मजगांव को

2 साल पूर्व भी संजय मोहंती खुद पर गोली चलवाने के मामले में गया था जेल

थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त जमीन पर उस व्यक्ति ने घर भी बना लिया था. लेकिन बाद में जमीन की जांच अंचलाधिकारी कार्यालय से की गई तो सारा भेद खुल गया. इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर संजय मोहंती को जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि कोई भी पावर ऑफ अटार्नी दो जीवित व्यक्ति के साथ होता है. लेकिन एक व्यक्ति के निधन हो जाने पर पावर ऑफ अटार्नी स्वतः रद्द हो जाती है. ऐसे में संजय मोहंती को अंचल कार्यालय ने गलत करार देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. विदित हो कि 2 साल पूर्व बॉडीगार्ड लेने के लिए संजय मोहंती ने खुद पर गोली चलवा ली थी, जिस मामले का खुलासा होने पर भी वह जेल गया था. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-minister-canteen-scheme-should-not-rot-along-with-vehicles/">

 जमशेदपुर : वाहनों के साथ ही कहीं सड़ न जाए मुख्यमंत्री कैंटीन योजना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही