Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गम्हरिया के फुटपाथी दुकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम गुरुवार को गम्हरिया के फुटपाथ पर अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों पर बुलडोजर चलाएगा. सड़कों का अतिक्रमण कर चुके सैंकड़ों दुकानदारों को जगह खाली करने के लिए बुधवार की शाम ही गम्हरिया बाजार में अनाउंसमेंट कर चेतावनी दे दी गई थी. नगर निगम के सहायक आयुक्त शम्भू प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम ने आदित्यपुर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का निर्णय लिया है. इसके लिए गुरुवार को अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जर्मनी">https://lagatar.in/12-men-and-women-who-came-from-germany-performed-pinda-daan-with-rituals-in-gaya-ji/">जर्मनी

से आये 12 महिला-पुरुष ने गया में विधि विधान के साथ किया पिंडदान

नगर निगम ने बुधवार की शाम अनाउंसमेंट कर दी थी चेतावनी

उन्होंने बताया कि नगर निगम की निगरानी टीम द्वारा बुधवार को बोलाईडीह रोड गम्हरिया, गम्हरिया मार्केट, सर्विस रोड एवं लाल बिल्डिंग के आस पास के एरिया से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी अनाउंसमेंट कर दे दी गई है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. निगम को आमजनों से लगातार सर्विस रोड एवं अन्य कई क्षेत्रों में अतिक्रमण करने की शिकायत मिल रही थी.

सुबह 10 बजे से चलेगा अभियान

अभियान की शुरुआत गुरुवार सुबह 10 बजे से होगी. इससे पूर्व अतिक्रमणकारी दुकानदार सर्विस रोड, बोलाईडीह रोड एवं लाल बिल्डिंग के आस-पास के क्षेत्र में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटा लें. उन्होंने बताया कि दुकानदार बांस द्वारा झोपड़ीनुमा मांस-मछली के दुकान का निर्माण कर लिए हैं. इस अभियान में निगरानी टीम के सदस्य नगर मिशन प्रबंधक विकास शुक्ला, लेमांशु कुमार शामिल रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही